दुर्ग.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित करने वाले आने वाले थे, यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब प्रधानमंत्री मंत्री 4 नवंबर को दुर्ग में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे, प्रधानमंत्री मंत्री की रैली से 20 विधानसभा क्षेत्र को कवर करने का रणनीति बनाई गई है। 02 नवंबर को मोदी कांकेर जिला मुख्यालय के नरहर देव हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से कांकेर जिला के 3 के साथ कोंडागांव और केशकाल विधानसभा क्षेत्र एवं धमतरी जिले के कुरूद, सिहावा, नगरी और धमतरी विधानसभा क्षेत्र और बालोद जिला की डौंडी लोहारा, बालोद एवं गुंडागर्दी विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टि से कवर करने का रणनीति बनाई गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने 29 अक्टूबर को कांकेर जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन में उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की मैराथन बैठक ली और रणनीति तैयार की।

More Stories
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच