भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यूनेस्को की कार्यक्रम विशेषज्ञ तथा संस्कृति अनुभाग की प्रमुख सुजुन्ही हॉन ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आँवला, जामुन, सप्तपर्णी और करंज के पौधे लगाए। सर्ववैभव साहू, दूपेंद्र झरवड़े और हनी शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। संदीप शर्मा तथा श्रीमती शुभी शर्मा ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। न्याशिस सामाजिक कल्याण समिति भोपाल के सर्वनवीन बोड़के, दीपेश साहू, महादेव पुड़ेल, सुप्रियंका पारखे तथा प्रिया देशमुख ने भी पौधे लगाए।

More Stories
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति
एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन