सुकमा
गोगुंडा की पहाड़ी में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश समेत भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। सूचना पर सुकमा से डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए, मुठभेड़ रुकने के बाद जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, जवान जब लौटेंगे तब पता चल पाएगा।

More Stories
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
5 करोड़ की उधारी से खड़ा किया ₹500 करोड़ का साम्राज्य! छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में EOW का बड़ा खुलासा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल