राजनांदगांव
नेशनल हाईवे चिचोला में सोमवार को एक पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ कथित रूप से हुए लूटपाट की घटना का पदार्फाश पुलिस ने कर दिया है। मैनेजर ने ही अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी। लाखों रुपए देखकर मैनेजर की नियत डोल गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया। नेशनल हाईवे में हुए इस वारदात को लेकर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोत के जरिये पुलिस ने लूट के मास्टर माईंड मैनेजर और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक घोरतालाव स्थित मारूति फ्यूल्स का मैनेजर राजाराम विश्नोई पंप से 14 लाख रुपए लेकर बाइक से राजनांदगांव जाने निकला था। इस दौरान तथाकथित रूप से मैनेजर के साथ तेन्दूनाला के पास लूटपाट की वारदात हुई। हाईवे में हुए लूट की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मैनेजर ने लुटेरों को कार में आने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी। आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से 13 लाख 24 हजार रुपए बरामद किया गया है।
दरअसल पुलिस को मैनेजर वारदात को लेकर गोलमोल जवाब दे रहा था। पुलिस को घटनास्थल तक मैनेजर के पेट्रोल पंप से निकलने पर लिए लंबे वक्त को लेकर शक हुआ। मैनेजर ने अपने साथियों से धारदार हथियार से खुद पर हमला भी करवाया। सूत्रों का कहना है कि मैनेजर ने पुलिस को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की। लूट में प्रयुक्त कार को लेकर भी मैनेजर द्वारा गलत जानकारी दी गई। मैनेजर ने दो आरोपियों के ब्लेजर कार में आने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस को कहीं भी उक्त कार का पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार को बरामद किया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार