डिंडोरी
नगर परिषद डिंडोरी द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंर्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता फ्लैग मार्च का आयोजन किया। फ्लैग मार्च को नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अशोक सारस के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण कराया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में शहरी स्वच्छता, दो डस्टबिन के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अशोक सारस,पार्षद वार्ड क्रमांक 9 रीतेश जैन, पार्षद वार्ड क्रमांक 2 ज्योतिरादित्य भलावी, सुरेंद्र बिहारी शुक्ला, शिवेंद्र तिवारी, रामकृपाल गौतम, विजय रजक, विजय कटैहा, समस्त सफाई कर्मचारी/दरोगा उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल विधायक विश्राम गृह में हंगामा, पुलिस की वर्दी में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
दिवाली के बाद मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं; इंदौर में पारा 12°C पहुंचा
महू में 100 टन गोबर से बनेगा 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत, CM करेंगे भव्य गोशाला का लोकार्पण