उदयपुर.
महाराष्ट्र के ऑन साइड ट्रैवल ग्रुप के साथ उदयपुर घूमने आई एक 19 साल की नंदिनी सोमवार को लापता हो गई। युवती अपने अभिभावकों साथ दिन में सिटी पैलेस म्यूजियम से लापता हो गई। लापता नंदिनीके पिता ने शहर के घंटाघर थाने में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवती महाराष्ट्र के नांदेड़ की रहने वाली है।
युवती जिस ट्रैवल ग्रुप में आई थी, उसमें करीब 40 पर्यटक सोमवार दोपहर सिटी पैलेस भ्रमण कर रहे थे। नंदिनी अपने अभिभावकों को वॉशरूम जाने को कह कर गई थी। उसके बाद कई घंटे बीत गए उसका पता नहीं चला। घंटाघर पुलिस ने पैलेस प्रबन्धन से गुजारिश कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो कहानी कुछ और ही होने का अहसास हुआ। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक नंदिनी एक बैग लेकर लेडीज वाश रूम में जाती दिखाई दी मगर वापसी में वह कपड़े बदल कर बुर्का जैसे लिबास पहनकर बाहर निकली। वॉशरूम से निकलने के बाद अपने परिजनों के पास जाने के बजाय तेज कदमों से सिटी पैलेस के बाहर जाती दिखाई दी। बहरहाल पुलिस और युवती के परिजन उसको तलाश कर रहे हैं।

More Stories
स्कूलों की बदहाली के वीडियो पर सख्ती, प्रयागराज में भ्रामक पोस्ट करने वालों पर FIR की तैयारी
जयपुर मेट्रो का बड़ा विस्तार: फेज-2 में एयरपोर्ट से अजमेरी गेट तक जुड़ेंगे 36 स्टेशन
स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री