बिलासपुर
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल मोहदा एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत एवं पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

More Stories
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से अतिक्रमण हटाया, अवैध सड़क निर्माण पर मंडल की कार्रवाई