मुंबई
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक आपको जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। किशन कुमार और रवि भागचंदका इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। युवराज की बायोपिक का नाम क्या होगा और इसमें लीड एक्टर कौन होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह का करियर काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अपने समय के धाकड़ क्रिकेटर रहे युवराज आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने खिताब पर कब्जा जमाया था। 2011 वर्ल्ड कप के समय युवराज सिंह कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जो जज्बा दिखाया था, उसे आजतक याद किया जाता है।
युवराज सिंह ने कैंसर से जंग लड़ने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी और कुछ यादगार पारियां भी खेली थीं। युवी की बायोपिक को लेकर सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। युवराज सिंह के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अभी तक कुल 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।
युवराज के खाते में 1900 टेस्ट, 8701 वनडे और 1177 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। युवराज इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में क्रम से 9, 111 और 28 विकेट भी चटका चुके हैं। 2000 में युवराज सिंह ने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। लंबे समय तक युवी टीम इंडिया के लिए बेस्ट फिनिशर रहे हैं और उनके जाने के बाद से टीम इंडिया को उनके जैसे बैटिंग ऑलराउंडर की कमी हमेशा से खली है। युवी टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर थे। 2011 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें खून की उल्टी भी हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।

More Stories
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11