राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। वहीं माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी।
मृतक की छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक हाल ही में 12 कक्षा का परीक्षा दिलाया था। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
Kanker के जंगल में जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया