भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रख्यात लोकगायिका डॉ शारदा सिन्हा के देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज पूरे बिहार में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत, महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा जी के गीत सुने जा रहे थे। लोग उन्हें याद कर रहे थे और अचानक उनका यूं चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं, बल्कि कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है।'

More Stories
MP में शराब संकट बढ़ा: आबकारी विभाग ने बीयर और प्रीमियम शराब के निर्यात पर रोक
इंदौर से कई शहरों तक इलेक्ट्रिक बस सेवा: उज्जैन, भोपाल समेत 64 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
अनूपपुर हादसा: मलबे में दबे पिता को बचाने JCB लेकर पहुंचा बेटा, NDRF की रेस्क्यू टीम सक्रिय