नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका जीत से महज 69 रन दूर है और कंगारुओं को अगर यह मैच अपने नाम करना है तो उन्हें 8 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को हर मिलती है तो इस चैंपियन टीम के लिए यह काफी दर्दनाक होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम को उनके बेमिसा रिकॉर्ड्स और आईसीसी ट्रॉफी के लिए जाना जाता है। क्रिकेट के इतिहास में इस टीम ने अभी तक सर्वाधिक 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। ऐसे में फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिरी बार कब ऑस्ट्रेलिया फाइनल में हारा था।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 सालों में 2 वनडे वर्ल्ड कप (2019, 2023) 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 WTC का खिताब जीता था। जब भी टीम फाइनल में पहुंची है तो खिताब उठाने में कामयाब रही है। ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट में आखिरी बार फाइनल में हार का सामना 2010 में करना पड़ा था जब इंग्लैंड ने उन्हें हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वेस्टइंडीज में खेले गए उस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने कंगारुओं को 7 विकेट से धूल चटाई थी। अगर ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ता है तो यह पिछले 15 सालों में उनकी फाइनल में पहली हार होगी। इसी के साथ स्टीव स्मिथ के करियर पर धब्बा भी लग सकता है। दरअसल, स्टीव स्मिथ 2010 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और वह लॉर्ड्स में जारी WTC फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से हारता है तो स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बनेंगे जिनके नाम दो फाइनल हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड होगा।

More Stories
संजू सैमसन ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, पत्नी-दोस्तों संग देखी फिल्म
हार्दिक पंड्या की IPL में नई टीम में एंट्री की चर्चा तेज, CSK नहीं इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की अटकलें
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह