नई दिल्ली
राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के हक में एक बड़ा कदम उठाया है। कमीश्न ने महिलाओं के लिए 24×7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन 14490 जारी किया है। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे काम करेगी। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि यह हेल्पलाइन कॉल करने वालों को प्रथम संपर्क बिंदु के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेगी, प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी तथा आपात स्थितियों में समय पर हस्तक्षेप की सुविधा प्रदान करेगी।
बयान में बताया गया है कि यह टोल-फ्री नंबर याद रखने में आसान है और आयोग की मौजूदा हेल्पलाइन ‘7827170170' से जुड़ा हुआ है, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या शुल्क के बिना मदद सुनिश्चित की जा सके। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि नया ‘शॉर्ट-कोड' आयोग की पहुंच को सुदृढ़ करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सहायता प्राप्त हो।

More Stories
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…
मुरासु तूफान का प्रचंड असर! दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश
त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह