झुंझुनू.
राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना इलाके में खानुपर गांव के पास एक बदमाश ने पुलिस से घिरने पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश संजय उर्फ भेड़िया हरियाणा का गैंगस्टर था और उस पर लूट व अपहरण सहित अनेक मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस लंबे समय से उसे तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस बदमाश संजय उर्फ भेड़िया का काफी समय से पीछा कर रही थी। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस नारनौल की सीमा से लगे राजस्थान के झुंझुनू जिले के खानपुर गांव तक पहुंच गई थी। यहां बदमाश भेड़िया के मेहराणा के पास बूटीनाथ आश्रम में छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने यहां चारों तरफ से घेराबंदी करके उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। अपने को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने खुद के सिर में गोली मार ली। घायल बदमाश को पुलिस सिंघाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश संजय हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला था। बदमाश के खिलाफ लूट, अपहरण सहित 20 से अधिक मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

More Stories
योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा