रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 ,21 दिसंबर को होगा। इस शीतकालीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर के साथ सदस्य शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है। शर्मा ने कहा कि सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।

More Stories
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
अंबिकापुर की अनोखी होली: होलिका दहन के बाद दहकते अंगारों पर चलते हैं ग्रामीण, नहीं पड़ते छाले
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश: अगले चार दिनों तक चढ़ता जाएगा पारा, बारिश की संभावना नहीं