राजगढ़
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शुक्रवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से घर लौट रही फैमली की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार 5 लोगों में से 3 की मौत हो गई जबकि पति और एक बेटी गंभीर घायल हो गई। इनको इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
हादसे को लेकर ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने बताया कि आगरा-मुम्बई हाईवे पर खानपुरा जोड़ के समीप देर रात को खानपुरा निवासी गोपाल वर्मा पिता रमेश वर्मा की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गोपाल पत्नी और 4 बच्चों के साथ लखनवास में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस अपने गांव खानपुरा लौट रहे थे।
घर से 50 कदम की दूरी पर मारी टक्कर
गांव के नजदीक पहुंचते ही हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में खानपुरा गांव निवासी गोपाल वर्मा (35 साल), बेटी परी (3 साल) गंभीर घायल हो गए। वहीं, पत्नी रचना (30 साल), बेटा योगेश (5 साल) और बेटी रिषिका (7साल) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वहीं ब्यावरा सिविल अस्पताल में मृतक मां-बेटे के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी रिषिका का शव भी भोपाल से लाया गया है।
एक बाइक पर सवार थे पांचों
पुलिस ने बताया कि गोपाल अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। ये सभी लखनवास में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर वापस गांव जा आ रहे थे तभी हादसा हो गया।

More Stories
ग्वालियर में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, स्वर्ण रेखा नदी पर 13.85 KM लंबी सड़क में 293 पिलर और 14 लूप; भोपाल-इंदौर में नहीं है ऐसा
एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का सख्त कदम, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
64% महंगाई भत्ते का मार्च तक का प्लान फंसा, वित्त विभाग के प्रस्ताव पर अब एक्शन नहीं, 12 लाख कर्मचारियों को करना पड़ेगा इंतजार