नरसिंहपु
बरघटिया चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान नरसिंहपुर पुलिस के एक आरक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 403 चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी वर्तमान पदस्थापन थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर में पदस्थ थे, जो कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान में डोंगरगांव बरघटिया चेक पोस्ट पर तैनात थे। 20 अप्रैल की रात्रि 11.45 बजे, ट्रक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। घटना में घायल होने पर चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी को इलाज के लिए तत्काल जबलपुर भेजा गया।
आरक्षक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया तत्काल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे एवं घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा आरक्षक की जान बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
जबलपुर निवासी मृतक चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी का शव उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही लाया गया। जहां दिवंगत आरक्षक का अंतिम संस्कार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुये एवं उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये, साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन