वास्तु शास्त्र में आज जानिए डाइनिंग रूम यानि की भोजन कक्ष के रंग के बारे में। आखिर वास्तु के अनुसार भोजन कक्ष का रंग कैसा होना चाहिये।
घर के अन्य हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व होता है, क्योंकि डाइनिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इसलिए डाइनिंग रूम में रंग कराते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
वास्तुशास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम यानि भोजन कक्ष में ऐसा रंग प्रयोग करना चाहिये जो घर के सभी सदस्यों को जोड़े रखने में सहायक हो। कई बार भोजन के दौरान अहम निर्णय भी ले लिये जाते हैं. क्योंकि, उस समय सब साथ होते हैं, तो ऐसे में रंगों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
वास्तु के अनुसार डाइनिंग रूम में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी, नारंगी, क्रीम या फिर हल्का पीला रंग सबसे अच्छा होता है. हल्के रंगों को देखकर खाना खाने वालों के मन में आनंद बना रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि डाइनिंग रूम में काला रंग करवाने से आपको बचना चाहिए।

More Stories
महा नवमी 2026: मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और भोग की पूरी जानकारी
शारदीय नवरात्र 2026: 19 अक्टूबर को संधि पूजा, जानें 48 मिनट का शुभ मुहूर्त
Navratri 7th Day 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग और आरती जानें