बीजापुर
बाढ़ एवं आपदा के दौरान जिले में नगर सेना की पूरी टीम तत्परतापूर्वक जान माल की रक्षा के सक्रिय रहते है। किसी भी प्रकार के आपदा आने पर बचाव दल मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर गर्भवती महिला श्रीमती चिंता वडे ग्राम चोकन पाल पंचायत गंगालूर को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए गंगालूर स्वास्थ केंद्र लाया जाना था। लेकिन कमकनार घाट में मिंगाचल नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नगर सेना के रेस्क्यू टीम को रेड्डी भेजा गया। जहां गर्भवती महिला को नदी पार कराया गया और महिला को स्वास्थ केंद्र गंगालूर ले जाया गया।
रेस्क्यू टीम में कुम्हार कृष्ण राव, जिल्युस तिर्की, कृष्णदेव चालकी, संदीप भगत, मनीराम तेलम, रामचंद्र पवार, रैन्नु मिंज कन्हैया दुब्बा और अरुण दुब्बा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षित अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिला एवं उनके परिवार ने नगर सेना की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
बस्तर में साक्षरता का महापर्व : 22 मार्च को उल्लास महापरीक्षा में अपना हुनर दिखाएंगे नव-साक्षर
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन