भोपाल
प्रदेश में बारिश का ब्रेक खत्म हो गया है। अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट जिले में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 2.5 से 6 इंच तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा समेत प्रदेश के 12 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में भी बारिश होगी। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी बादल छाए रहेंगे।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव है। इससे लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकते हैं।

More Stories
रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का समापन, केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज होंगे शामिल
डॉ अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ का विकास का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया