मनेन्द्रगढ़
एमसीबी जिलें के ग्राम पंचायत नागपुर में लगा वाटर एटीएम खराब और बोर ड्राई होने की वजह से व्यापारियों और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आषाढ़ का महीना बीत गया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं जल स्तर अभी भी नीचे ही है। जिससे कई बोर ड्राई है। वाटर एटीएम का बोर ड्राई होने की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर से पानी डाला जाता है, मुश्किल से एक टैंकर पानी दो दिन ही चलता है। हालांकि, पंचायत जनप्रतिनिधि वाटर एटीएम मरम्मत के नाम से कई लाख खर्च कर चुके है। लेकिन आज भी लोगों को शुद्ध जल के लिए तरसना पड़ रहा है। वाटर एटीएम के पास ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिससे मरीजों व उनके परिजनों को पानी मिलता था, लेकिन एटीएम में ताला लटकने से अब पानी नसीब नहीं हो रहा है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ: प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: CRPF ने जंगल से विस्फोटकों का डंप किया बरामद, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
बिहान से जुड़कर भगवती की बदली किस्मत, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय से बनीं ‘लखपति दीदी’