हैदराबाद
ग्रेटर हैदराबाद में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर चार साल के बच्चे समेत सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मेडचल मल्काजगिरी जिले के बाचुपल्ली में रेणुका येलम्मा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में हुई। बुधवार सुबह तक चले अभियान में बचावकर्मियों ने मलबे से शव बरामद किए।
मृतकों की पहचान तिरुपति राव (20), शंकर (22), राजू (25), राम यादव (34), गीता (32), हिमांशु (4) और खुशी के रूप में हुई।
मृतक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिक थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू की।
हैदराबाद और तेलंगाना के कुछ अन्य जिलों में मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और पेड़ उखड़ गए।

More Stories
AI Impact Summit 2026 में गूंजा भारत का दम, राघव चड्ढा बोले- दुनिया में बढ़ी देश की पहचान
यूजीसी एक्ट के समर्थन में फिर गरमाया माहौल, इस जिले में सड़कों पर उतरे लोग
8वें वेतन आयोग पर सरकार सख्त, केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा संकेत