मंडला
आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में सरकार योजना के माध्यम से घर घर नल घर घर टोंटी वादा कर रही है वहीं आज ग्राम पददीकोना के माल,रैयत में पेयजल व्यवस्था से बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों कहा हमारे ग्राम में विगत वर्षों से पानी की किल्लत चलती आई है परम्परा हो गई है, परन्तु इन महिनों में सरकार टेंकर लगा देता था तो गुजर बसर आवश्यकता से कम हो जाता था, पर इस वर्ष कोई व्यवस्था नहीं की गई है मर्जी सरकार की, जिससे कुओं से रात रूक कर छोटे बच्चे लिए झार झार कर पानी छानकर पानी पीने पर मजबूर हैं, उन्होंने यह भी कहा कुओं में मरम्मत व साफ सफाई न होने से और भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है
सरपंच का कहना है कि पिछले पंचवर्षीय में शासन द्वारा पानी टेंकर लगाया गया था उस का भुगतान नहीं किया गया है जिससे पानी टेंकर विक्रेता पानी देने से मना कर रहे हैं इस संबंध में सरपंच संघ ने जनपद से लेकर जिला पंचायत तक आवेदन दिए हैं परन्तु शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है पानी की समस्या एक ही ग्राम में नहीं विकासखंड के अंतर्गत क्ई ग्रामों पानी की किल्लत बनी हुई है। शासन प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मिडिया के माध्यम से अवगत कराते हैं कि जल्द जल्द से हमारे ग्राम में व विभिन्न गांवों में पेयजल की व्यवस्था कराया जाए। ताकि क्षेत्रीय ग्रामीणों को पानी की किल्लत से निजाद मिल सके।

More Stories
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां
लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बदली अंशिता की जिंदगी, संघर्षों को मात देकर कॉलेज तक पहुंची बेटी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित