रायपुर
कर्नाटक में अगले माह की 10 तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 66 विधानसभा क्षेत्र में आॅब्जर्वर की नियुक्ति की है, जो चुनाव में विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। इस सूची में छत्तीसगढ़ से भी 3 नेताओं को नियुक्त किया गया है।
जिसमें रायपुर पश्चिम के विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बिलासपुर से विधायक शैलेश पांडे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को कर्नाटक चुनाव में विधानसभा आॅब्जर्वर बनाया गया है। ऐसे पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को किसी चुनावी राज्य में जिम्मेदारी दी है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय को असम चुनाव के समय प्रभारी बनाया गया था। यूपी व पंजाब चुनाव में भी विकास ने महती जिम्मेदारी निभायी थी। राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल के करीबी माने जाने वाले विकास संगठन क्षमता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।

More Stories
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर