उत्तराखंड बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वी के परिणाम घोषित करेगा

देहरादून

 उत्तराखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर सूचित किया है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल 2024 को जारी कर दिए जाएंगे, जिन छात्रों ने इस साल यूके बोर्ड से परीक्षाएं दी हैं, उन्हें अपने परिणामों का पांच दिन इंतजार और करना होगा.

30 अप्रैल को इतने बजे सामने आएंगे नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सभापति महावीर सिंह बिष्ट की ओर से यूके बोर्ड 10th,12th कक्षा का रिजल्ट जारी किये जाने की डेट घोषित कर दी गई है. 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे के बाद रिजल्ट आउट कर दिया जाएगा. नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद, इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे नतीजे.

इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम:

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
    इसके बाद आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें.
    अब आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा.
    इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक किया गया था. वहीं, इंटरमीडिएट के एग्जाम 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2024 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए गए थे. पिछले साल कक्षा 12वीं में जसपुर की तन्नू चौहान ने टॉप किया था. वहीं दूसरे स्‍थान पर उत्‍तरकाशी की हिमानी और तीसरे स्‍थान पर सितारगंज के राज मिश्रा रहे थे. कक्षा 10वीं में टिहरी गढ़वाल के शुशांत चन्द्रवंशी ने टॉप किया था. दूसरे नंबर पर आयुष सिंह रावत और रोहित पांडेय हैं जबकि तीसरे नंबर पर कुमारी शिल्पी और शौर्य रहे थे.

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।