बलरामपुर रामानुजगंज.
बलरामपुर रामानुजगंज नगर की स्टेट बैंक रोड निवासी राजेश राहगीर उम्र 55 वर्ष पत्नी, पुत्र दामाद एवं दामाद के भाई के साथ कार से बनारस जा रहे थे इसी दौरान डाला के समीप खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें राजेश राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश की पत्नी और बेटे का इलाज रापटगंज में चल रहा है।
अन्य घायल को बनारस रेफर किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक राजेश राहगीर दो दिन पूर्व दुद्धी के समीप अपनी बेटी के यहां गए थे जहां से वह अपनी पत्नी यशोदा देवी, पुत्र सोनू राहगीर उम्र 29 वर्ष वह दामाद एवं दामाद के भाई के साथ आज सुबह बनारस इलाज करने जा रहे थे। इसी दौरान डाला के समीप खड़े ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे राजेश राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल