भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना – प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आरंभ होने वाले आकाशवाणी केंद्र के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा की। भेंट के दौरान दूरदर्शन समाचार द्वारा भोपाल में दिसंबर में आयोजित किए जा रहे डी.डी. कॉन्क्लेव के संबंध में भी चर्चा हुई।

More Stories
56 साल में पहली बार वक्फ बोर्ड संभालेगा इज्तिमा-बाजार की कमान, दुकानों के आवंटन में सभी को मिलेगा मौका
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन
हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश को मिली दिवाली की सौगात