उज्जैन
भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री एवं उत्तरप्रदेश चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पाण्डे गुरुवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के साथ ही भगवान का पूजन अर्चन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद गर्भगृह के बाहर चांदी द्वारा से भगवान का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान पांडे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

More Stories
MP में फर्जी दस्तावेजों से बने भारतीय पासपोर्ट का खुलासा, 31 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट निरस्त
भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाली सफाई की कमान, झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे तो जीता लोगों का दिल
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से किडनी को खतरा! महाराष्ट्र में बैन, फिर भी MP में धड़ल्ले से बिक्री