जोधपुर.
हाईवे पर फेंसिंग का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो को भी टक्कर मार दी। तीनों जोधपुर रिंग रोड पर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया। सूचना के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के तिलवाड़िया फांटा के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो मजदूर और एक सुपरवाइजर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने रोड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। बोलेरो के पास ही खड़े तीनों लोगों को कुचलता हुआ आगे किनारे लगी फेंसिंग से टकरा कर रुक गया।

More Stories
योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी
एंथ्रोपिक के CEO और अन्य प्रमुख चेहरे दिल्ली AI समिट में होंगे शामिल, देखें एजेंडा और गेस्ट लिस्ट
बजट पर आर्थिक विशषज्ञों की राय