उदयपुर.
कल रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे सेमारी तहसील के सूचना सहायक राहुल मीणा को कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल राहुल की आज सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूचना सहायक राहुल मीणा सोमवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था तभी ऋषभदेव मोड़ पर एक बाइक पर बैठकर आए तीन लोगों ने राहुल को रुकने का इशारा किया।
एक बाइक पर बैठकर आए तीन लोगों ने सूचना सहायक राहुल मीणा उसके पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में राहुल को सेमारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, उसके बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

More Stories
नमो भारत का नया हाईस्पीड रूट तैयार, नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम और जेवर तक दौड़ेगी रैपिड रेल
8 बड़ी कंपनियों के 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से सृजित होंगे 25 हजार से ज्यादा रोजगार
विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए योगी सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाएगी व्यापक नशामुक्ति अभियान