उत्तर प्रदेश
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पार्क में बैठककर दो युवक देसी बम बना रहे थे। इस दौरान विस्फोट हो गया है। तेज धमाके के साथ एक युवक का पैर फट गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, तब तक दूसरा युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार करके उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के एक पार्क का है। यहां दोपहर को दो युवक बैठकर देसी बम बना रहे थे। बम बनाते समय अचानक से विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास का इलाका पूरी तरह से दहल गया। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। धमाके में एक युवक का पैर फट गया। बम फटने से युवक को बुरी तरह से घायल हो गया। घायल होने के बाद युवक चिल्लाने लगा। इस दौरान मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पार्क के पास में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पार्क में बम बनाने के कई साधन मिले। पुलिस ने सभी चीजों को जब्त करते हुए घायल युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकिन पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस युवक के फरार साथी का पता लगाने में जुटी है।

More Stories
जयपुर के फ्लैट में 35 साल की महिला के साथ बड़ा कांड, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहती थी लिव-इन में
दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा