बीकानेर.
रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब पीना दो लोगों को महंगा पड़ गया। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाबूलाल फाटक के पास बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई गंगानगर-बैंगलोर एक्सप्रेस की चपेट में दो युवक आ गये। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना पर ट्रेन को रोक दिया गया।
ये दोनों युवक ट्रेन के नीचे फंस गये, जिन्हें बमुश्किल निकाला गया। फिलहाल सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके पर मौजूद पार्षद अनूप गहलोत ने बताया ट्रैक के आसपास शराब के ठेके है और इन ठेकों के आसपास अवैध रास्ते बने हुए हैं। लोग ठेकों से शराब लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब पीते हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद ट्रेन को काफी देर तक रोककर रखना पड़ा। जिसके चलते शहर का यातायात काफी समय तक बाधित रहा। फिलहाल इस हादसे में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं। सदर थाना पुलिस मृतकों के शिनाख्तगी के प्रयास कर रही हैं।

More Stories
अजमेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना