करौली.
करौली से बिंदापुर गांव की तरफ जा रहें बाइक सवारों की एक अन्य मोटर बाइक से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया है, बाकी घायलों का करौली अस्पताल में इलाज जारी है। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण जाटव पुत्र कल्याण और बबलू पुत्र नारायण एक मोटर बाइक पर करौली से बिंदापुर गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान अंजनी माता मंदिर के पास सामने से आ रही सोनू गुर्जर, शैलू पुत्र मुकेश, सौरभ पुत्र रामनरेश और मोहित की बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मण निवासी बिंदापुरा को मृत घोषित कर दिया।
मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि मोहित निवासी हिंडौन गेट को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया है। शेष घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27
योगी सरकार का श्रमिकों पर बड़ा फोकस, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन समिति के गठन हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
योगी सरकार-2026 में पूरे प्रदेश में लगाएगी 35 करोड़ पौधे