रायपुर
दस वर्ष पहले बस्तर जिले के झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आज रायपुर कलेक्टोरेट कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर इन शहीदों के सम्मान में गुरुवार को यहां 2 मिनट का मौन रखा गया।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया।
झीरम घाटी में हुई नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षाबलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एन आर साहू, अपर कलेक्टर श्री बी. सी. साहू, अपर कलेक्टर बी.बी. पंचभाई सहित सभी संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर और कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर ठेकेदारों को नोटिस, पीडब्ल्यूडी ने 15 दिनों में मांगा जवाब
BSP पार्षद समेत 4 दोस्तों की शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 2 की मौत
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका