नारायणपुर/जगदलपुर.
नारायणपुर जिले के बरुखपारा में बीते सोमवार की रात को दो अज्ञात लोगों ने परिवहन संघ के सदस्य और कांग्रेस नेता विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर आए दोनों युवक फरार हो गए। इस घटना के बाद जहां विक्रम की मौत हो गई। वहीं घर में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात दो लोग बाइक पर पहुंचे और विक्रम की हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्हें बीच मौहल्ले में विक्रम को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि विक्रम ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव पद पर थे। विक्रम बैस को अज्ञात लोगों ने तीन गोली मारी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
नक्सलियों को बड़ा झटका: स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना का सरेंडर, अभियान को मिली बढ़त
भीषण गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जीएसटी 2.0 से छत्तीसगढ़ को राहत, बढ़ा राजस्व लेकिन उत्पादन राज्यों की बढ़ी चिंता