शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में गर्मी की वजह से गर्रा नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई था। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कांट थाना क्षेत्र के गांव परसनिया के रहने वाले राकेश के बेटे शिवम (10) और हरेंद्र (आठ) अपने चचेरे भाई शेषपाल (12) के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गर्रा नदी में नहाने के लिए गए थे।
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में पड़ने वाली गर्रा नदी में नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तैराकों की मदद से करीब तीन घंटे बाद बमुश्किल बच्चों को बाहर निकाला जा सका।
तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडल
जीसीसी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा यूपी, निवेशकों ने की योगी सरकार की कार्यशैली की सराहना
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन