अनूपपुर
यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को उद्देश्य से आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज ग्राम पसला के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राएं विद्यालय के प्राचार्य श्री जीवनलाल पनारिया यात्रा प्रभारी ज्योति दुबे, जितेंद्र नरवरिया, महेश गुर्जर उपस्थित रहे।

More Stories
टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्यपाल पटेल
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
धार्मिक स्वतंत्रता पर MP के निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट वायरल, सऊदी अरब से की भारत की तुलना