नई दिल्ली
आईपीएल के 18वें सीजन में एक टीम को बदली हुई दिखी है वो है पंजाब किंग्स। इस टीम को हराना आसान नहीं है। पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पंजाब ने 111 रनों का स्कोर भी बचा लिया था। अब इस टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से है वो भी उसके घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में। यहां वैसे तो आरसीबी का जलवा रहता है, लेकिन स्टेडियम की मिजाज और पंजाब की बैटिंग देख अगर आरसीबी यहां बैकफुट पर चली जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी जो अपने दूसरे घर में बल्ले का जौहर दिखाना चाहेंगे। कोहली इस सीजन अच्छी फॉर्म में हैं और रन बना रहे हैं। पंजाब के खिलाफ टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।
बेंगलुरू में बारिश, टॉस में देरी
इस समय बेंगलुरू में बारिश हो रही है और इसी कारण समय पर टॉस नहीं हो पाएगा। टॉस में देरी हो रही है।

More Stories
संजू-अभिषेक के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर भी बोले
हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी