सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का करेंगे लोकार्पण
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया जिले की तहसील सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में 532 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें मुख्य रूप से सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन भी करेंगे।
कृषि उपज मंडी प्रांगण सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और 233.24 करोड़ रुपये की लागत के 21 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

More Stories
सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी दूध की पर्याप्त आपूर्ति, उज्जैन में 255 करोड़ से तैयार हो रहा आधुनिक डेयरी प्लांट
हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
श्योपुर में चीता शावक के शिकार पर पुलिस का शिकंजा, 25 संदिग्ध हिरासत में; दो अवैध बंदूकें बरामद