दुबई
आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीज एशिया कप 2025 का नौवां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की रात आठ बजे (भारतीय समयानुसार) से अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में टक्कर होगी। ग्रुप बी का हिस्सा राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम टूर्नामेंट में दूसरी बार मैदान पर उतरेगी और सुपर-4 का टिकट कटाने पर नजर होगी। उसने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदा था। वहीं, लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ग्रुप चरण का अपना तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी। बांग्लादेश को अगर आज हार मिली तो टूर्नामेंट से पत्ता कट जाएगा। उसके खाते में दो मैचों में सिर्फ दो अंक हैं। बांग्लादेश को अपने पिछले मैच में श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी।
अफगानिस्तान का स्क्वॉड
राशिद खान (कप्तान), नूसेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर, फ़जलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, शराफुद्दीन अशरफ
बांग्लादेश का स्क्वॉड
लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महेदी हसन, जेकर अली, शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन।

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा