इंदौर
लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़े, इसके लिए डॉक्टर भी अब मैदान में उतर आए हैं. शहर में अनेक व्यापारियों द्वारा मतदान करने पर जहां पोहा-जलेबी, नूडल्स फ्री में खिलाने और विभिन्न डिस्काउंट देने की घोषणा की गई है, वहीं अब डॉक्टर ने भी वोट डालने वालों के लिए जांच भी फ्री कर दी है. इसके लिए मरीज को उंगली पर स्याही का निशान दिखाना पड़ेगा.
इंदौर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और वोटिंग में इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए अब डॉक्टर्स भी आगे आए हैं और मतदाताओं को जागरूक रहे हैं. सेंट्रल लैब की डायरेक्टर डॉ. विनीता कोठारी ने सभी शहरवासियों से 13 मई को मतदान करने की अपील करते कहा कि सभी लोग आगे बढ़कर मतदान करें. उन्होंने ऑफर के बारे में भी बताया.
दिखाना होगा मतदान का निशान
डॉक्टर ने बताया कि मतदान वाले दिन जो भी पेशेंट हमारे यहां आएंगे और मतदान करने का निशान दिखाएंगे, उनकी ‘हेल्थ ऑफ इंदौर लाइफ स्टाइल’ के तहत डायबिटीज, लीवर, किडनी सहित अन्य स्क्रीनिंग टेस्ट निशुल्क किया जाएगा.

More Stories
करवा चौथ पर MP में बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बरसेंगे बादल; चांद के दीदार में आ सकती है बाधा
आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा
इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल की 51 प्रॉपर्टी का खुलासा, ₹68 करोड़ की संपत्ति पर ED की नजर