रायबरेली
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया। विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डाइवर्ट करने की तैयारी चल रही है।
दरअसल, सपा विधायक मनोज पांडेय शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। खुद प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं।
रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके लिए राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया था। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि कांग्रेस रायबरेली सीट जीत लेगी पर अमेठी में चुनाव फंसा हुआ है। भाजपा के लिए अब ये आसान नहीं रह गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज
24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन