भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’ के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और बाघों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश में बाघ’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘बाघ सप्ताह’ के अंतर्गत प्रतिदिन 22 से 28 जुलाई तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 138 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातीबड़; नाथू बरखेड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीलबड़; नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुलसीनगर तथा सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरज नगर के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
बाघ सप्ताह के अंतर्गत 23 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए बाघ रेस्क्यू कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए बाघ संरक्षण विषय पर ओपन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी

More Stories
सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति
मध्य प्रदेश पुलिस में अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदन पर पूरी तरह लगी रोक
इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज