जगदलपुर
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों, दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्रों, युवा मतदान केंद्र और संगवारी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों का तृतीय रेंडमाईजेशन प्रेक्षक जे. गणेशन की उपस्थिति में किया गया।
प्रेक्षक श्री गणेशन नारायणपुर जिले के एनआईसी कक्ष से जुड़े हुए थे। विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा (सुकमा) के जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ऑनलाइन रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया किया गया। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के नेतृत्व में तृतीय रेंडमाईजेशन किया गया।
बस्तर जिले के बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केंद्र, एक दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 101 संगवारी मतदान केंद्र, एक दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 05 युवा मतदान केंद्र और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में 14 संगवारी मतदान केंद्र, एक दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 05 युवा मतदान केंद्र सहित सभी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों, रिजर्व मतदान दलों का रेंडमाईजेशन किया गया। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वरों का भी रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा सहित अन्य सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय