झुंझुनू.
झुंझुनू कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर ले गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि जिले में आचार संहिता लागू है और उनके पास प्रदर्शन करने संबंधी कोई अनुमति नहीं थी इसी कारण पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
प्रदर्शनकारी चेतन गोयल ने बताया कि झुंझुनू लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शेखावत राजेंद्र सिंह को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया है, वे वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने गए थे। गोयल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने दमनकारी नीति का अनुसरण करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया, इसी का विरोध जताने के लिए आज कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा था।
सीआई पवन चौबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग कलेक्टर परिसर में आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर नारेबाजी कर रहे सात-आठ लोगों को डिटेन किया। वउनके पास इस तरह की कोई अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर यह कार्रवाई की गई।

More Stories
राजस्थान में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 5 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी
जयपुर: राजस्थान में 79 धर्मकांटे जब्त, बिना वैध सत्यापन के चल रहे तौल केंद्रों पर 10.95 लाख का जुर्माना
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीपोत्सव से पहले होगा कायाकल्प, 3 नवंबर तक सफाई और मरम्मत के निर्देश