लंदन
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद आजकल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। भारतीय टीम आजकल यहां टेस्ट सीरीज खेल रही है पर विराट ने उससे दूसरी बनायी हुई है और वह पूरा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विराट और उनकी पत्नी अनुष्का लंदन की एक सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कैमरे की ओर पलटकर देखते हैं और फिर अनुष्का के साथ आगे बढ़ जाते हैं। विराट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय भी लंदन में ही थे। ऐसे में ये पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का को यहां देखा गया है। यहां भारतीय मूल के लोगों की काफी तादाद होने के कारण उनके प्रशंसकों की भी बड़ी संख्या काफी है। विराट संन्यास के बाद आध्यात्म से भी जुड़े और इसी कारण प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी उनके दर्शनों के लिए पहुंचे थे। कोहली के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीत थी पर उनकी ये खुशी अधिक देर नहीं रही क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की खुशी में आयोजित विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई, जिससे भी विराट दुखी हो गये थे। विराट के संन्यास के बाद अब शुभमन गिल उनकी जगह पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर रहे हैं। शुभमन ने पहले और दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर विराट के ही अंदाज में जश्न मनाया।

More Stories
WPL 2027 Auction: 28 अक्टूबर को कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 146 प्लेयर्स पर नजर
शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट
मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद रणजी मैच में क्यों नहीं खेले?