पंजाब
अक्टूबर के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां है। दरअसल, देशभर में सबसे बड़ा त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। अगले महीने दिवाली-दशहरा समेत कई अहम त्योहार आ रहे हैं। अक्टूबर माह में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली जैसे सार्वजनिक अवकाश आने वाले हैं। इन दिनों स्कूल, बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे। बता दें कि पंजाब में भी इन त्योहारों की खूब रौनक रहेगी।
अक्तूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। इस दिन बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पंजाब और राजस्थान में 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती की छुट्टी रहेगी। इसका मतलब है कि महीने की शुरुआत में ही 2 दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के मौके पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 12 अक्टूबर को दशहरा और 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर देशभर में छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी
12 अक्टूबर: विजयादशमी/दशहरा
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती।
31 अक्टूबर: दिवाली

More Stories
दलाई लामा की अपील: मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में संघर्ष खत्म हो
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो अभी भी घेरे में
1961 वाला टैक्स कानून हुआ खत्म, आज से लागू होगा नया कानून, HRA सहित बदलेंगे ये 10 नियम