राजगढ़
खेत से मवेशियों के लिए चारा काटने को लेकर एक महिला व एक अन्य युवक के बीच में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की युवक ने गांव में आने के बाद घर से बंदूक निकालते हुए महिला व उसके बेटों पर फायर कर दिए। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों बेटों को छर्रे लगे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुठालिया थाने के गांव खूचनी में बुधवार दोपहर के समय रूपवति पति रमेश मीना 50 वर्ष मिवेशियों के लिए चारा काटने के लिए खेत पर गई हुई थी। वहीं पर रामप्रसाद मीना भी मौजूद था। खेत की मेढ़ से चार काटने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि आरोपित गांव आ गया।
घर लौटते ही मारी गोली
साथ ही जैसे ही महिला गांव में घर जाने के लिए आई तो विवाद की जानकारी महिला के बेटों को भी लग गई। इसके साथ ही महिला जब चारे का गठ्ठा लेकर गांव घर की ओर पहुंची तो आरोपित ने घर से बंदूक लाकर महिला को गोली मार दी। मौके पर मौजूद महिला के दोनों बेटों के भी छर्रे लग गए। महिला के पेट के समीप गोली मार गई है, जो आरपार हो गई। घटना की जानकारी सुठालिया पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गंभीर अवस्था में सुठालिया अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है।
बेटे हुए घायल, आरोपित फरार
पुलिस ने बताया कि इस विवाद में महिला के दोनों बेटों सरवन व उसके छोटे भाई विनोद को भी छर्रे लगे हैं। दोनों का सुठालिया में उपचार कराया गया है। उधर घटना के बाद से ही आरोपित रामप्रसाद मीना फरार है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने गांव में दबि दी है। बंदूक किसके नाम पर रजिस्टर्ड है इसको लेकर पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।

More Stories
प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड