जयपुर.
राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब थोड़ी राहत की खबर है। नया विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले तीन से चार दिन राज्य के कुछ भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते राज्य में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को पूर्वी राजस्थान व 31 मई को पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।
हालांकि मंगलवार को राजस्थान में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चूरू में मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया गया है लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।
जयपुर में 2 जून को बारिश –
राजधानी जयपुर में अगले 2 दिनों तक तापमान में राहत के संकेत नहीं हैं लेकिन इसके बाद यहां 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। साथ ही 2 और 3 जून को राजधानी में हल्की बारिश भी हो सकती है।
अच्छे मानसून के भी संकेत –
भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मौसम विभाग ने इस बार अच्छे मानसून का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान सहित देश के करीब 20 राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होने के पूर्वानुमान जताए गए हैं।

More Stories
राजस्थान में 76% इलाकों में बढ़ा वाटर लेवल, लेकिन 24% क्षेत्रों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता
बेटियों के लिए बड़ा कदम: भजनलाल सरकार बनाएगी 30 एकड़ में बालिका सैनिक स्कूल, 20 करोड़ का प्रोजेक्ट
राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में होगी मिट्टी की जांच