रायपुर
चोरों के हौसले देखें पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के खाली प्लाट से ही निर्माण सामग्री बड़े पैमाने पर चोरी कर ले गए। वह भी बकायदा जेसीबी व हाईवा लगाकर। पूर्व विधायक पटेल ने सिलतरा थाना धरसीवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 अप्रैल को कुछ लोगों से सूचना मिली कि उनके सांकरा स्थित निजी प्लाट में हाईवा व जेसीबी लगाकर कोई माल उठा रहा है।
जब वे मौके पर पहुंचे तो हाईवा क्रमांक सीजी 04 जेडी -0906 व जेसीबी सीजी 13 एलए 2511 खड़ी हुई थी इनके चालकों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्लाट से करीब 100-150 ट्रक मलबा था जो नहीं हैं.वहीं प्लाट में रखे लोहे का गेट,गिट्टी,रेती,फ्लाईएश भी चोरी चली गई है अत:उक्त वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए यह भी पता लगाया जाए कि किसकी सह पर चोरी की गई है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा