नई दिल्ली
आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद समेत देश के अलग-अलग राज्यों से ऐसी कई घटनाएं सामने आईं हैं जहां आवारा कुत्तों की वजह से कई लोगों की जान तक चली गई जबकि कई गंभीर रुप से घायल हुए। ताजा मामला गुजरात के आणंद से सामने आया है, जहां कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह से नोंचा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
गुजरात के आणंद में एक 8 साल के बच्चे पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया और बुरी तरह से नोंचा। बच्चा अपने दारा के घर पर छुट्टियों में आया था। जब बच्चा उमरेठ के काका की पोल में गली में घूम रहा था, तभी कुत्तों ने उस हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए बच्चा दौड़ने तो नीचे गिर गया। लेकिन कुत्ते बच्चे को लगातार काटते रहे। बच्चे की रोने की आवाज सुनने के बाद एक महिला डंडे लेकर आई।
इसी बीच नीचे गिरा बच्चा उठ गया और तुरंत अपने घर की तरफ भाग गया। इस दौरान कई लोग अपने घरो से निकल आए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि कुत्ते बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इस पर प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने चाहिए। इससे पहले गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों ने एक श्रमिक परिवार की चार की बच्ची पर हमला कर दिया था। घटना में बच्ची के शरीर पर कई जख्म हो गए और उसकी मौत हो गई थी।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि